My Kaspersky से एक उपकरण को जोड़ना

एक डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए, जिस पर My Kaspersky एप्लिकेशन को एक मौजूदा खाते का उपयोग कर इंस्टाल किया गया है:

  1. मुख्य विंडो में, My Kaspersky लिंक पर क्लिक करें।

    My Kaspersky विंडो खुलती है।

  2. साइन इन करें बटन पर क्लिक करें।

    साइन इन करें विंडो खुलती है।

  3. संबंधित क्षेत्रों में उपयोगकर्ता का नाम और My Kaspersky खाते का पासवर्ड प्रविष्ट करें।

    खाते के पासवर्ड को फिर से प्राप्त करने के लिए, यदि आवश्यक हो तो, क्या आप अपना पासवर्ड भूल गए? लिंक पर क्लिक करें।

जिस डिवाइस पर एप्लिकेशन को इंस्टाल किया गया है वह My Kaspersky से जुड़ जाएगा।

जिस डिवाइस पर एप्लिकेशन इंस्टाल किया गया है उसे My Kaspersky से जोड़ने के लिए एक नए खाते का निर्माण करें:

  1. मुख्य विंडो में, My Kaspersky लिंक पर क्लिक करें।

    My Kaspersky विंडो खुलती है।

  2. खाता बनाएँ के बटन पर क्लिक करें।

    खाते का निर्माण करने के लिए My Kaspersky पोर्टल विंडो खुलती है।

  3. संबंधित क्षेत्रों में अपने नए खाते का ईमेल एड्रेस और पासवर्ड प्रविष्ट करें।

    आपका पासवर्ड को कुछ आवश्यकताओं को पूरा करना चाहिए।

  4. यदि आप Kaspersky Lab के नवीनतम ऑफर के बारे में संदेश प्राप्त करना चाहते हैं, तो चेक बॉक्स "मैं ईमेल द्वारा Kaspersky Lab समाचार प्राप्त करना चाहता/चाहती हूँ" का चयन करें।

    इस चेक बॉक्स को डिफ़ॉल्ट रूप से स्वीकृत किया जाता है।

  5. खाता बनाएँ के बटन पर क्लिक करें।

    एक संदेश आपके My Kaspersky खाते को सक्रिय करने के एक लिंक के साथ निर्दिष्ट ईमेल एड्रेस पर भेजा जाएगा।

  6. अपने खाते को सक्रिय करने के लिए ईमेल संदेश के लिंक पर क्लिक करें।

जिस डिवाइस पर एप्लिकेशन को इंस्टाल किया गया है वह My Kaspersky से जुड़ जाएगा।

पृष्ठ का शीर्ष भाग