आपके कंप्यूटर पर इंस्टॉल की गईं एप्लिकेशन के अपडेट की खोज करना

अपने कंप्यूटर पर इंस्टॉल किए गए एप्लिकेशन के अपडेट खोजना:

  1. Kaspersky Software Updater प्रारंभ करें।
  2. मुख्य एप्लिकेशन विंडो में, अपडेट खोजें बटन पर क्लिक करें।

    Kaspersky Software Updater आपके कंप्यूटर पर इंस्टॉल किए गए एप्लिकेशन की अपडेट खोजना आरंभ कर देता है।

    • यदि आप खोज संपन्न होने से पूर्व उपलब्ध अपडेट की सूची को देखना चाहतें हैं, तो N अपडेट मिली लिंक पर क्लिक करें। आप जब अपडेट विंडो खोलते हैं, तो उस समय आप उपलब्ध अपडेटों की सूची देखेंगे। Kaspersky Software Updater अपडेट खोजना जारी रखेगा।
    • यदि आप खोज बंद करना चाहते हैं और उपलब्ध अपडेट की सूची खोलना चाहते हैं, तो खोजना बंद करें और परिणाम दिखाएं बटन पर क्लिक करें। Kaspersky Software Updater उन एप्लिकेशन की सूची दिखाएगा जिनके लिए उस समय अपडेट उपलब्ध होती हैं जब खोज बंद कर दी गई थी।

      यदि अपडेट की खोज बंद कर दी जाती है, तो परिणामों की सूची पुरानी पड़ सकती है। जिन एप्लिकेशन के लिए अपडेट उपलब्ध हैं, उनकी सटीक सूची प्राप्त करने के लिए आपको सलाह दी जाती है कि आप अपडेट की खोज पूर्ण होने तक प्रतीक्षा करें।

खोज परिणाम के आधार पर, Kaspersky Software Updater उन एप्लिकेशनकी सूची बनाता है जिनके लिए अपडेट उपलब्ध होते हैं

पृष्ठ का शीर्ष भाग