शब्दकोष

अंतिम उपयोगकर्ता लायसेंस अनुबंध

आपके और AO Kaspersky Lab के मध्य बाध्यकारी अनुबंध जो आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले एप्लिकेशन के आधार पर शर्तें अनुबंधित करता है।

अतिसंवेदनशीलता

ऑपरेटिंग सिस्टम या प्रोग्राम की कोई ऐसी त्रुटि जिनका उपयोग मैलवेयर डेवलपर्स द्वारा सिस्टम या प्रोग्राम में घुसपैठ करने के लिए और इसकी अखंडता को खंडित करने के लिए किया जा सकता है। एक सिस्टम में बड़ी संख्या में कमजोरियाँ उसे अविश्वसनीय बना देती हैं, क्योंकि सिस्टम में प्रवेश करने वाले वायरस स्वयं सिस्टम और इसमें इंस्टाल किए गए एप्लिकेशन की विफलता का कारण बन सकते हैं।

अपडेट डेटाबेस

वह डेटाबेस जिसमें Kaspersky Lab को अपडेट रिलीज दिनांक के रूप में ज्ञात लोकप्रिय एप्लिकेशन के उपलब्ध सभी अपडेट की जानकारी शामिल होती है। अपडेट डेटाबेस Kaspersky Lab द्वारा बनाए जाते हैं।

प्रॉक्सी सर्वर

एक कंप्यूटर नेटवर्क सर्विस, जो ग्राहकों को अन्य नेटवर्क सर्विस के लिए अप्रत्यक्ष रूप से अनुरोध करने की अनुमति देती है। इस प्रक्रिया में ग्राहक सबसे पहले प्रॉक्सी सर्वर से जुड़ता है और एक विशेष संसाधन के लिए अनुरोध करता है (उदाहरण के लिए, एक फ़ाइल), जो एक अलग सर्वर पर स्थित रहता है। तब प्रॉक्सी सर्वर या तो निर्दिष्ट सर्वर से जुड़ता है और इससे संसाधन प्राप्त करता है, या अपने स्वयं के कैश से संसाधन को वापस करता है (यदि प्रॉक्सी सर्वर की स्वयं की कैश मेमोरी होती है तो)। कुछ स्थितियों में ग्राहक के अनुरोध या सर्वर प्रतिक्रिया को कुछ निश्चित उद्देश्यों के लिए प्रॉक्सी सर्वर द्वारा संशोधित किया जा सकता है।

सॉफ़्टवेयर मॉड्यूल

Kaspersky Lab एप्लिकेशन के इंस्टॉलेशन पैकेज़ की फ़ाइलें जो कि इसकी मुख्य कार्यक्षमता के लिए उत्तरदायी होती हैं। प्रत्येक सॉफ़्टवेयर मॉड्यूल एप्लिकेशन (आपके कंप्यूटर पर इंस्टॉल किए गए एप्लिकेशन के अपडेट खोजना, डेटाबेस और सॉफ़्टवेयर मॉड्यूल अपडेट करना) के द्वारा निष्पादित किए जा रहे विशिष्ट कार्य के प्रकार से संगत होता है।

पृष्ठ का शीर्ष भाग